शनिवार, 6 फ़रवरी 2010

चौधरी रणबीर सिंह के स्वर्गवास के उपरांत प्रमुख हस्तियों के श्रृद्धांजली सन्देश / संकलन : राजेश कश्यप


श्रीमती प्रतिभा पाटिल, राष्ट्रपति

"चौधरी रणबीर सिंह  के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुःख पंहुंचा है. वे एक उत्कृष्ट राजनेता, योग्य प्रशासक, संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, गरीबों और दबे-कुचले लोंगों के हितों के संरक्षक थे." 



श्री मनमोहन सिंह , प्रधानमंत्री
"स्वाधीनता आन्दोलन में अपने योगदान के कारण श्री रणबीर सिंह को आने वाली पीढियां याद रखेंगी। इसके आलावा संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में जो योगदान दिया उसे भी भुलाया नहीं जा सकेगा।"



श्रीमती सोनिया गाँधी , अध्यक्ष यु.पी.ए.
"प्रिय हरदेई जी, चौधरी रणबीर सिंह के निधन से आपको जो दुःख पहुंचा है, उसकी कल्पना मैं भली-भांति कर सकती हूँ। लेकिन नियति का यही क्रम है और हमें इसे स्वीकार करना पड़ता है। हम उनको कल तक संविधान निर्मात्री के सदस्य के रूप में देख सकते थे और अब वह कड़ी भी टूट गयी। ऐसे देशभक्त को मैं अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ आपके परिवार के सदस्यों के साथ अपनी सहभागिता और संवेदना व्यक्त करती हूँ।"


श्री सोमनाथ चटर्जी , स्पीकर, लोकसभा
"संविधान सभा के सदस्य के रूप में चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा नागरिकों के कल्याण संबंधी हरेक पहल में हमेशा शामिल रहे, जो आगे चलकर देश के नीति निर्धारण सिद्धांत से रूप में सामने आये।"


डा.ए.आर किदवई , राज्यपाल , हरियाणा
"देश ने एक महान स्वतंत्रता सेनानी खो दिया है। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने स्वतंत्रता आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। देश को आज़ादी मिलने के बाद उन्होंने राजनीति के जरिये समाजसेवा की।"

अशोक गहलोत , मुख्यमंत्री , राजस्थान
"चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका अदा की। संविधान सभी कि बैठक में अपने पहले ही भाषण में उन्होंने दबे कुचले लोगों कि आवाज उठाई थी।"

ओउम प्रकाश चौटाला, इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री , हरियाणा
"चौधरी रणबीर सिंह ने उम्र भर सच्चाई की लडाई लड़ी । उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान है , क्योंकि मेरे व मेरे परिवार के उनसे गहरे सम्बन्ध रहे हैं। उनके निधन की पूर्ति होना असंभव है. "


कैप्टन अभिमन्यु , महामंत्री, भाजपा, हरियाणा प्रदेश
"रणबीर सिंह के रूप में देश ने एक बड़ा नेता खो दिया। वे पूर्ण रूप से सामाजिक व्यक्ति थे। जब भी उनसे मिलना होता था, वे हमेशा आशीर्वाद देते थे। "



श्री कुलदीप बिश्नोई , हजकां , सुप्रीमो
"देश को हमेशा  कमी खलती रहेगी। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा युवा पीढ़ी के लिए आदर्श रहेंगे। हमारी उन्हें सच्ची श्रृद्धांजली यही होगी कि उनके दिखाए रस्ते पर चलें। "



जनरल दीपक कपूर, थल सेना अध्यक्ष
"स्वतंत्रता सेनानियों का देश को आजाद करने में अहम योगदान रहा है। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ऐसे ही एक सेनानी रहे हैं। उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता।"


श्री मोती लाल वोरा, हरियाणा प्रभारी कांग्रेस
चौधरी रणबीर सिंह का राजनीतिक जीवन सदैव संघर्षपूर्ण रहा। सामाजिक सेवा भी उनमें कूट-कूट कर भरी हुई थी।


डा.योगानंद शास्त्री, विधानसभा अध्यक्ष , दिल्ली
महात्मा गाँधी के व्यक्तितव का चौधरी रणबीर सिंह पर खासा प्रभाव पड़ा। उन्ही से प्रभावित होकर वे सत्याग्रह के आन्दोलन में कूदे थे।"


श्री प्रकाश जायसवाल, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री
"सामाजिक सामाजिक समानता व सामाजिक न्याय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के दर्शन का महत्वपूर्ण दृष्टिकोण था। महात्मा गाँधी के सच्चे अनुयायी होने के नाते उनकी दृढ मान्यता थी कि समाज के समान, सर्वांगींण विकास और समुचित विकास के लिए पिछड़ों को प्रगति का प्रतिभागी बनाना आवश्यक है।"



श्री राव इन्द्रजीत सिंह , केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री
"भारत माँ के इस महान सपूत कि क़ुरबानी, त्याग, बलिदान और निष्ठां हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में इतिहास के पन्नों में अंकित रहेगी।"


श्री बलराम जाखड, राज्यपाल , मध्यप्रदेश
"चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा उनके राजनीतिक शिक्षक थे। उनके निधन के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उन्होंने सब कुछ खो दिया है। आज़ादी की लडाई में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।"


श्री हंसराज भारद्वाज, केन्द्रीय विधि मंत्री एवं न्याय मंत्री, भारत सरकार
"चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के चले जाने से उन्हें व्यक्तिगत नुकसान  हुआ है, क्योंकि वे उनके प्रेरणा स्रोत थे। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा द्वारा राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में किये गए कार्यों को हमेशा  याद किया जायेगा।"



श्री राजनाथ सिंह , राष्ट्रीय अध्यक्ष , भारतीय जनता पार्टी
संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के निधन से देश को भारी क्षति हुई है। देश को आजाद करवाने में चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा कि अहम भूमिका रही है और स्वतंत्रता के बाद भी उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कम किया था।"



श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, दिवंगत चौधरी रणबीर सिंह के पौत्र एवं सांसद , रोहतक लोकसभा क्षेत्र
"मुझे इस बात का गर्व है कि उनके दादा ने देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनके दादा ने देश कि आज़ादी के लिए अपने परिवार कि भी प्रवाह नहीं की और पूरा जीवन इसी संघर्ष में लगा दिया।"



डा.हामिद अंसारी, सभापति , राज्यसभा
"श्री हुड्डा सात अलग अलग सदनों के सदस्य रहने के साथ-साथ अनेक सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे और राष्ट्र निर्माण एवं उत्थान में अहम भूमिका निभाई।"



श्री राज बब्बर , अभिनेता एवं सांसद
"चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा द्वारा किये गए कार्यों से सीख लेकर हम सबको राष्ट्र निर्माण में अपनी आहुति देनी चाहिए। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने अपने परिवार से भी ज्यादा देश को महत्व दिया था।"


स्वामी अग्निवेश , राष्ट्रीय अध्यक्ष, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधी सभा एवं प्रख्यात आर्यसमाजी नेता
"चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा कि पुण्यतिथि को प्रेरणा अथवा संकल्प दिवस के रूप में मानना चाहिए। आर्य समाज कि वजह से उनका चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा से लम्बे समय तक सम्पर्क रहा। आपातकाल में उन्हें जेल से बहार निकलवाने का कम चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने किया था। स्वतंत्रता सेनानियों का कल्याण के लिए चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा का नाम हमेशा  याद किया जायेगा। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की सादगी, सरलता, ईमानदारी व राजनीति की कार्यशैली हम सबके लिए एक उदहारण हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें